लिफ्ट का चक्कर महिला को पड़ा महंगा, कार सवारों ने ऐसे की लाखों की ठगी

ड्राइवर मॉल रोड से आजादपुर होते हुए प्रेम बाड़ी पुल की ही तरफ ले गया और उन्होंने ड्राइवर से कहा कि उन्हें शास्त्री नगर जाना है

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां कार सवार द्वारा एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने रास्ते में ही चेकिंग का डर दिखाकर लाखों की जूलरी ठग ली। ऐसे में महिला की शिकायत पर अब मौरिस नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की भी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला परिवार के साथ ही ओल्ड चंद्रावल, सिविल लाइंस में रहती हैं और वह सराय रोहिल्ला स्थित एक मेडिकल शॉप में जॉब करती हैं।

बता दें कि महिला द्वारा पुलिस में शिकायत दी कि वह जॉब पर जाने के लिए बस के इंतजार में मॉल रोड बस स्टैंड पर खड़ी थी और तभी सुबह 9:15 बजे अनजान एक शख्स आया और पूछा कि उन्हें कहां जाना है। जिसके बाद उन्होंने शास्त्री नगर जाने की बात कही और इस पर शख्स बोला कि वह भी शास्त्री नगर जा रहा है। वही थोड़ी देर बाद लाल रंग की कार एक आकर रुकी। उसमें बैठे युवक द्वारा पूछा गया कि शास्त्री नगर का रास्ता कहां से जाता है। वहां खड़े शख्स ने बोला उन्हें भी शास्त्री नगर जाना है। जिसके बाद ड्राइवर के कहने पर वह दोनों भी कार में बैठ गए और कार GTB नगर की तरफ चल पड़ी।

इसके बाद ड्राइवर द्वारा बोला गया कि मैडम आपने जो गोल्ड चेन और जूलरी पहन रखी है वो असली है या नकली तो उन्होंने कहा कि असली है। जिसके बाद ड्राइवर ने कहा कि चोरी की तो नहीं है और बिल भी है न?जिसके बाद आगे रास्ते में पुलिस वाले सारी कीमती चीजें चेक करेंगे। ऐसे में बिना बिल की जूलरी को जब्त कर लेंगे और इसके बाद ड्राइवर ने दो लिफाफे दिए। बोला अपना कीमती सामान इसमें रख दो और वह उनकी बातों में आ गईं और अपनी गोल्ड चेन, कानों के दो कुंडल, दो अंगूठी और मंगलसूत्र लिफाफे मे रख दिया। इसके बाद ड्राइवर ने लिफाफा बैग में छुपाने की बात कहकर ले लिया।

हालाँकि, ड्राइवर मॉल रोड से आजादपुर होते हुए प्रेम बाड़ी पुल की ही तरफ ले गया और उन्होंने ड्राइवर से कहा कि उन्हें शास्त्री नगर जाना है और इस पर ड्राइवर ने गुस्से में बोला कि ज्यादा जल्दी है तो ऑटो से चले जाओ। वही उसने कार रोक दी और लिफाफे दे दिए और चला गया। ऐसे में चेक करने पर उसमें जूलरी नहीं थी और महिला ने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!