गाजियाबाद में छात्रा के अपहरण से मचा हड़कंप, परिजनों से मांगी थी 30 लाख की फिरौती

अगवा हुई 11 साल की बच्ची का शव मिला है। नंदग्राम क्षेत्र से रविवार को लापता हुई 11 साल की खुशी को मारकर अपहरणकर्ताओं ने उसका शव बु

दिल्ली एनसीआर में आए-दिन नाबालिग लड़कियों के लापता होने तो कभी सड़क किनारे शव मिलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है। जहाँ पर अगवा हुई 11 साल की बच्ची का शव मिला है। नंदग्राम क्षेत्र से रविवार को लापता हुई 11 साल की खुशी को मारकर अपहरणकर्ताओं ने उसका शव बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला पूठी के जंगलों में गेर दिया। नंदग्राम थाना पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद किया। और शव का बुलंदशहर में ही पोस्टमार्टम होगा। अपहरण करने वालो ने उसके पिता को फ़ोन कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी।

सोनू अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के टोकी मनोलीके रहने वाले हैं। उनके पास तीन जेसीबी मशीन हैं, जिसे वह दूसरे से चलवाते हैं। उनकी बेटी खुशी अपनी नानी के घर नंदग्राम में रहती थी। सोनू ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 1:45 बजे उनको एक अनजान नंबर से फ़ोन आया। फ़ोन उठाने पर उनसे पूछा गया की, खुशी तुम्हारी बेटी है। हां कहने पर कॉलर ने बेटी के अपहरण की बात बोली और उनसे फिरौती मांगी। कॉल काटते ही ख़ुशी के पिता ने अपने साले सतीश को फोन किया। सतीश ने जब घर देखा तो खुशी उन्हें कहीं भी नहीं मिली। उस वक्त खुशी की नानी शांति और नाना बिजेंद्र खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने बाजार गए हुए थे। काफी ढूंढ़ने के बाद खुशी नहीं मिली तो सतीश ने मामले की नंदग्राम थाने में जानकारी दी।

मां ने की थी दूसरी शादी:

खुशी के पिता मोन सिंह की 2015 में ही मौत हो गई थी। पुरे घर की सहमति से खुशी की मां ममता ने अपने देवर सोनू से शादी कर ली थी। ममता के पहले एक बेटी और एक बेटा है। सोनू से शादी करने के बाद उनके पास एक बेटा हुआ। तीनों बच्चों में खुशी सबसे बड़ी है। और वह तीसरी कक्षा की छात्रा है।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में शुरू हुई ये धसू सर्व‍िस, सफर करने वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!