नौकरानी ने साथी के संग मिलकर बुजुर्ग महिला का किया कत्ल, दोनों हुए गिरफ्तार

बता दें बिंदापुर के ओम विहार इलाके में स्थित एक महिला के घर में जब पुलिस पहुंची तो पाया कि एक महिला मृत अवस्था में वहाँ पड़ी...

आप को बता दें दिल्ली में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या के केस को अब 24 घंटे के अंदर सुलझाने में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। ये सारा मामला बिंदापुर का ही है जहां पर 11 व 12 अप्रैल की दरम्यानी की रात में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके ही घर से जब बरामद हुआ था।

और पुलिस को इसकी सूचना 11-12 अप्रैल की रात के 2.30 बजे मिली थी। बता दें बिंदापुर के ओम विहार इलाके में स्थित एक महिला के घर में जब पुलिस पहुंची तो पाया कि एक महिला मृत अवस्था में वहाँ पड़ी है। फिर पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनका शक मृतक महिला की नौकरानी पर ही गया।

साथ ही पुलिस ने सभी फुटेज के आधार पर उस नौकरानी और उसके एक पुरुष साथी को आरोपी मानते हुए पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। बता दे पुलिस के लिए इस केस की जांच उस वक्त टेढ़ी खीर बन गई जब उन्हें ये पता चला कि इस मृतक बुजुर्ग के परिवार ने उस नौकरानी का कोई भी वेरिफिकेशन नहीं कराया था और न ही उनके पास उस नौकरानी का कोई फोन नंबर था है।

बता दे इसके बाद पुलिस ने इस केस के लिए कई टीमें भी बनाईं है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब इसकी जांच आगे बढ़ाई तो उन आरोपियों का पता भी चल गया है। साथ ही पुलिस ने ये भी पाया कि वो दोनों आरोपी गोरखपुर भी पहुंच गए हैं और इसके बाद एक टीम वहां भी तुरंत भेजी गई जिसने उन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता भी हाशिल की। और इस केस में दिल्ली पुलिस की मदद यूपी पुलिस ने भी काफी की। अब पुलिस उन दोनों आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है और बाकी की जानकारी इसके बाद दी जायेगी।

Accherishteyये भी पढ़े: एक शख्स की पीट-पीटकर की बेरहमी से हत्या, घटना के बाद से बेटा व भतीजा गायब

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!