घर लौट रहे व्यक्ति की 12 बार चाकू मारकर हत्या, आरोपी फ़रार

पश्चिम विहार इलाके में 22 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन एक लड़के की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई मृतक को लगातार 12 बार चाकू से मारा गया..

देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 22 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन एक लड़के की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बता दें मृतक को लगातार 12 बार चाकू से मारा गया था जिसकी वजह से उसकी पेट की अंतड़ियां भी बाहर निकल आई थी. वो मदद के लिए लगातार गुहार लगाता रहा लेकिन आरोपी उसकी हत्या करके उसका मोबाइल और पर्स लूट कर वहा से फरार हो गए.

बता दें इस मामले में पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार कानून से लगातार लगा रहा है. मृतक की पहचान 35 साल के हर्ष चौधरी के रूप में हुई है ये अपने परिवार के साथ मोती नगर के सुदर्शन पार्क में रहता था. बता दें हर्ष चौधरी पश्चिम विहार इलाके में एक टाइल्स बनाने वाली कंपनी में जॉब करता था उसमे ये टाइल सप्लाई का काम करता था.

हर्ष के परिवार वालों के ने बताया की रात को काम खत्म करने के बाद जब वह पश्चिम विहार पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास मुल्तान नगर बस स्टॉप पर खड़ा हुआ था तो उसी वक्त कुछ लड़के वहा आए और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसे 12 बार चाकू मारे गए. और साथ ही उसका मोबाइल और पर्स भी लूट ले गए. पुलिस मौके पर पहुंचकर उस घायल शख्स को बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान वहा उसकी मौत हो गई

हर्ष के परिवार के मुताबिक उनका पूरा परिवार उसका इंतजार कर रहा था कि हर्ष के आने के बाद ही पूजा करेंगे. लेकिन उसकी कोई भी सूचना नहीं मिली. अगले दिन पुलिस ने ही इस पूरी वारदात की जानकारी दी. इसके बाद उसका पूरा परिवार बालाजी अस्पताल में पहुंचा. बता दें हर्ष के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे, और माता पिता और 2 बहनें हैं. परिवार में वो बस अकेला ही कमाने वाला था. उसकी मौत से केवल उसके घर में ही नहीं बल्कि इलाके में भी मातम छाया हुआ है.

परिवार के मुताबिक हर्ष बहुत ही मिलनसार और खुशदिल इन्सान था और हमेशा दूसरों की मदद करता था. और हमेशा खुश रहता था। बता दें पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जहां पर ये सारी घटना हुई थी वहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ था. लेकिन कुछ ही दूर पर पुलिस को कुछ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले हैं. उसमे 2 संदिग्ध भागते हुए नज़र आ रहे है. पुलिस अभी आरोपियों की पहचान कर रही है.

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े: टाटा की एसयूवी से हटाया गया ये खास फीचर, पड़ सकता है ये फर्क

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!