ताला तोड़ घर में घुसे बदमाश, दिव्यांग ने खिलौने वाली पिस्टल से भगाए बदमाश
दिल्ली एनसीआर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, जगतपुरी में एक दिव्यांग बच्चे ने घर में घुसे हुए बदमाशों को

दिल्ली एनसीआर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, जगतपुरी में एक दिव्यांग बच्चे ने घर में घुसे हुए बदमाशों को खदेड़ दिया। बच्चा वारदात के वक्त खिलौने वाली पिस्टल के साथ खेल रहा था। पिस्टल तानते ही बदमाश डर गए और वहां से फरार हो गए। बच्चे के पिता ने घर से दो हजार रुपये चोरी होने पर मामला भी दर्ज किया और जांच शुरूं की।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला 6 दिसंबर की शाम का है। बच्चा घरवालों के साथ ज्योति नगर के MIG फ्लैट में रहता है। जांच में पता चला कि 6 दिसंबर को दो बदमाश ताला तोड़ घर में आये। घर में एक दिव्यांग बच्चा था। वह अपनी खिलौने वाली पिस्टल से खेल रहा था।
बदमाशों को देखते ही उसने पिस्टल को बदमाशों की और ताना। जिसके बाद बदमाश घबराकर वहां से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे द्वारा से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। बच्चे के पिता ने घर से दो हजार रुपये की चोरी होने का मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









