कार सवार क्लब मालिक पर फायरिंग, रॉड से हमला करके फरार हुए बदमाश
पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से पुलिस को सड़क पर तीन खाली कारतूस मिले और साथ ही सड़क किनारे क्षतिग्रस्त क्रेटा कार भी मिली।

एक खबर सामने आयी है जहां गुरुग्राम के एक क्लब मालिक पर दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और गरीमात है कि इसमें वह बाल-बाल बच गए। दक्षिण दिल्ली पुलिस के चलते, 21 दिसंबर को सुबह 8.53 बजे थाना फतेहपुर बेरी में एक PCR पर एक कॉल आई। इसमें कॉलर द्वारा बताया गया कि कार सवार उसके भाई सुंदर पर कुछ लोगों द्वारा गोलियां चलाईं। इसी के साथ उन लोगों द्वारा रॉड से सुंदर पर हमला भी किया गया। वही गोलियां गाड़ी पर लगीं लेकिन खुद का बचाव करते-करते उसके भाई के फिर भी सिर में चोट आई है।
बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से पुलिस को सड़क पर तीन खाली कारतूस मिले और साथ ही सड़क किनारे क्षतिग्रस्त क्रेटा कार भी मिली। जिसके बाद घायल सुंदर को उनके परिजनों ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
बता दें कि ये वारदात फतेहपुरी बेरी के डेरा मंडी इलाके के फार्म नंबर 21 के सामने घटी है जहां राहुल नामक युवक ने पुलिस को बताया, ‘मेरा भाई सुंदर गुरुग्राम में ही KING CLUB नाम से क्लब चलाता है और आज सुबह जब वह घर आ रहा था तो कुछ लोगों द्वारा उस पर सीधा हमला कर दिया गया।’
वही इसके अलावा सुंदर के दोस्त हरकेश द्वारा बताया गया कि फरीदाबाद स्थित तिगांव के रहने वाले कुछ लोगों की सुंदर के साथ लेन-देन को लेकर पुरानी दुश्मनी रेहक चुकी है। हरकेश ने कहा कि, ‘ आज सुबह करीब 8 बजे ही जब सुंदर अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार में गुरुग्राम क्लब से अपने घर डेरा गांव तक आ रहा था तो उसने मुझे फोन पर बताया कि ऐसा दो HR-51 नंबर की कारें उसका पीछा काफी समय से कर रही हैं।
इसके बाद सुंदर ने बताया कि कार सवार लोगों द्वारा ग्वाल पहाड़ी चौकी, गुरुग्राम, हरियाणा के पास उस पर गोलियां चलाईं और फिर वे उसका पीछा करते रहे हैं। ऐसे में जब सुंदर फार्म फतेहपुर बेरी के सामने पहुंचा, तो उन्होंने उसे रोका और फिर उसकी क्रेटा कार पर फायरिंग की और लोहे की रॉड से भी उस पर हमला किया और उसके बाद फिर मौके से भाग गए।’ वही अब चंदन चौधरी (डीसीपी साउथ ) द्वारा बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










