बदमाश बनने की सनक ने बनाया हमलावर, दो युवक अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के South District के लाडो सराय इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक petrol pump पर बाइक में तेल...

दिल्ली।

दिल्ली के South District के लाडो सराय इलाके में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक petrol pump पर बाइक में तेल भरवाने आए तीन युवकों पर चार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मार दिए। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए इस brutal attack के दौरान हमलावर लगातार वार करते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। इस हमले में 24 वर्षीय अली अमन की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त सुफियान और ऋतिक गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले की जांच Saket Police Station कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है, जब अली अमन अपने दोस्तों के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। तभी 4-5 युवकों का एक समूह वहां पहुंचा और अचानक तीनों पर हमला बोल दिया। परिजनों के अनुसार, जान बचाने के लिए तीनों युवक इधर-उधर भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और sharp weapons से ताबड़तोड़ हमला किया।

बताया जा रहा है कि अली अमन पर 20 से ज्यादा, ऋतिक पर 15-20 और सुफियान पर करीब 8 वार किए गए। हमलावर तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। बाद में उन्हें Safdarjung Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अली अमन को मृत घोषित कर दिया। ऋतिक की हालत अभी भी critical condition में बनी हुई है, जबकि सुफियान का इलाज जारी है।

घटना के समय पेट्रोल पंप पर कई ग्राहक और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन किसी ने हमलावरों को रोकने या पीड़ितों की मदद करने की कोशिश नहीं की। इस दौरान घायल युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन लोगों ने हस्तक्षेप नहीं किया। मृतक के रिश्तेदार यूसुफ अली खान ने बताया कि अली अमन ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था और वह घर का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी मां और दो बहनें हैं, जिनमें से एक की जल्द शादी होने वाली थी। उन्होंने कहा कि अली बेहद सीधा-सादा और जिम्मेदार लड़का था।

वहीं मृतक की मौसी बीनू ने कहा कि अगर मौके पर मौजूद लोग हिम्मत दिखाते, तो शायद अली की जान बच सकती थी। उन्होंने लोगों के bystander behavior पर सवाल उठाए। पुलिस ने इस मामले में murder और attempt to murder का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, तीनों युवक महरौली के इस्लाम कॉलोनी के रहने वाले हैं। घायलों ने चार आरोपियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार search operation चला रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घटना से पहले उनकी मुलाकात भी हुई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की detailed investigation कर रही है।

यह भी पढ़े : South Delhi में खून से सनी रात, पेट्रोल पंप पर युवक की बेरहमी से हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!