रेप करने वाला शख्स अचानक आ गया लड़की के सामने, फिर लड़की ने की ये हरकत
श्रमिक का परिवार साइट पर ही रहता है। बुधवार देर शाम के वक्त साइट पर एक अनजान शख्स को देखकर श्रमिक की बेटी शोर मचाते हुए उसके पीछे भाग पड़ी।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी के समीप एक निर्माणाधीन हॉस्पिटल की साइट को देखने गए दुष्कर्मी को पीड़िता ने देखते ही पहचान लिया। इस दौरान युवती ने अन्य श्रमिकों की मदद से आरोपी को मौके पर पकड़कर जमकर धुुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने दो महीने पहले भी साइट देखने के लिए वहां पहुंचा था और फिर युवती को अकेला देखकर उसके साथआरोपी ने दुष्कर्म किया था।
बता दे की निवाड़ी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक हॉस्पिटल का निर्माण चल रहा है। हॉस्पिटल में एक गैर जनपदीय शख्स अपने परिवार समेत मजदूरी करता है। बता दे की श्रमिक का परिवार साइट पर ही रहता है। बुधवार देर शाम के वक्त साइट पर एक अनजान शख्स को देखकर श्रमिक की बेटी शोर मचाते हुए उसके पीछे भाग पड़ी।
शोर शराबा सुनकर अन्य श्रमिकों ने भी शख्स का पीछा किया और फिर उसे पकड़ लिया। इस मामले में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर भूरे खां नामक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पीड़िता ने कर डाली चप्पल से पिटाई
बेकाबू हुई पीड़िता ने आरोपी पर चप्पल बरसा दी। लोगों ने किसी तरह से पीड़िता को शांत कराया। पीड़िता ने लोगों को अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया कि आरोपी ने लगभग दो महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। अनजान शख्स की पहचान नहीं होने की वजह से युवती ने तब किसी से मामले का जिक्र नहीं किया।
ये भी पढ़े: गोलगप्पे खाने से इनकार करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या, जानिए पूरा मामला










