घर के बाहर से लापता हुई थी किशोरी, अब पास के नाले से मिला शव

रणहौला इलाके से लगभग एक हफ्ते पहले एक 12 साल की बच्ची लापता हो गई थी। जिसके बाद उसी के घर के पास के नाले से किशोरी का शव मिला है।

रणहौला इलाके से लगभग एक हफ्ते पहले एक 12 साल की बच्ची लापता हो गई थी। जिसके बाद उसी के घर के पास के नाले से किशोरी का शव मिला है।

तो वहीं किशोरी के पिता द्वारा दुषकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं परिवार के सदस्यों ने इस वारदात का शक पड़ोस के पार्क में बैठने वाले नशेड़ियों पर जताया है।

मृतक किशोरी के पिता के अनुसार, पिछले 30 साल से अपने परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता है और पेशे से मैकेनिक का काम करता है।

इसी के साथ आपकों बता दे कि परिवार में पत्नी और कुल सात बेटियां है। पांचवे नंबर की 12 साल की बेटी सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती थी।

दरअसल, 14 नवंबर की शाम सभी परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। तभी 12 साल की किशोरी घर से बाहर खेलने चले गई। रात होने पर जब परिवार के सदस्यें उसे ढूंढने लगे तो उसका कही पता नहीं चला।

जिसके बाद परिजनों ने पास के रणहौला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। इसी के साथ परिजन लगातार बच्ची की तलाश करते रहे। पुलिस द्वारा ठीक ढंग से जांच ना करने पर परिवार ने और पड़ोसियों ने प्रदर्शन तक किया।

लेकिन फिर भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिवार को उनकी बच्ची का शव पास के नाले में होने की ख़बर मिली। फिलहाल, पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच जारी है।  

Aadhya technology

ये भी पढ़े: कंधा लगने पर 10वीं की छात्रा को गिरा कर बेरहमी से मारा, वायरल हुई तस्वीरें

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!