महिला ने अपनी सूझबूझ के चलते आरोपी को पकड़वाया, काफी दिलचस्प है मामला
दिल्ली के ओखला इलाके से एक बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है, ओखला में रहने वाली एक महिला ने अपनी सूझबूझ के ज़रिए बदमाश को गिरफ्तार करवाया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला इलाके से एक बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल ओखला में रहने वाली एक महिला ने अपनी सूझबूझ के ज़रिए बदमाश को गिरफ्तार करवाया है।
17 अक्टूबर को रात 11 बजे के आसपास, सुषमा नाम की महिला अपने घर के पास फ़ोन पर बात कर रही थी। इतने में एक युवक आया और महिला का मोबाइल छीन कर भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने मोबाइल फ़ोन पर वीडियो कॉल की।
ग़ौरतलब है कि बदमाश ने फ़ोन उठा लिया, फोन उठाने के फ़ौरन बाद ही महिला ने बदमाश का स्क्रीन शॉर्ट ले लिया, इससे बदमाश की फोटो आ गई।
आपको बता दें कि इस स्क्रीन शॉर्ट की सहायता से ओखला पुलिस ने करीब 250 घरों को खंगालने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से महिला का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है
ये भी पढ़े: Delhi Rape News: रंजीत नगर रेप केस में पुलिस ने आरोपी को रोहतक से दबोचा










