अपराधदेश

पुलिस चौकी के पास चिल्लाती रही महिला, बदमाश करते रहे चाकू से वार

पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बबीता की हत्या करके वहाँ से आसानी से भाग गए। महिला चिल्लाती रही और बदमाश चाकू से पेट पर, मुंह, छाती..

मेरठ के मऊखास की पुलिस चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बबीता की हत्या करके हमलावर वहाँ से आसानी से भाग गए। और वो महिला चिल्लाती रही और वही वो बदमाश चाकू से पेट पर, मुंह, छाती पर लगातार वार करते रहे। शुरुआती जांच में अनैतिक संबंध को लेकर महिला की हत्या का भी शक गहरा रहा है।

बता दें बबीता का एक परिचित महिला से पहले विवाद हुआ था। वह भी उसकी ही तरह कोठियों में काम करती है। पुलिस उसका मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी सीडीआर की भी जांच कर रही है। पुलिस को बबीता की हत्या के पीछे उनके ही करीबी पर पूरा शक है। उस घटनास्थल पर एक बदमाश का जूता भी मिला है।

आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। इससे यह पता चलाता है कि महिला रोजाना सात बजे शहर से वापस लौटती थी, लेकिन बुधवार को वह करीब एक घंटा पहले ही आई। पुलिस चौकी के पास टेंपो से उतरने के बाद वह महिला तेज गति से घर की ओर जा रही थी। फिर चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर ही मऊखास गांव मार्ग स्थित छोईया के पास उस महिला को बदमाशों ने पकड़ लिया था

वह महिला लगातार चिल्लाती रही और वो बदमाशों उनके ऊपर कई बार चाकू से वार कर दिए। इसकी जांच से पता चला कि बबीता की तरह कोठियों में काम करने वाली एक महिला के किसी युवक से अनैतिक संबंध थे। जिसको लेकर बबीता से विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।

महिला की रेकी कर रहे थे हमलावर
यह भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कई दिन से इस महिला की रेकी भी कर रहे थे। और बुधवार को भी बबीता का पीछा किया है ये बदमाश तीन बताए जा रहे हैं। और वह बाइक से आए थे। इस महिला से उनकी क्या दुश्मनी थी, इस बारे में भी छानबीन कर रही है। बता दें पुलिस ने संदिग्ध लोग के चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। और उनसे पूछताछ की जा रही है।

परिजन का कहना है की किसी से कोई रंजिश नहीं
बता दें बबीता के तीन बच्चे विवेक(12), अमन(15), और तनु (19) हैं। उनके परिजनों ने बताया है कि उनकी किसी से भी कोई कोई रंजिश नहीं थी। और बबीता का ही किसी से कोई कभी विवाद हुआ होगा, उसकी जानकारी हमें नहीं है।

Accherishtey ये भी पढ़े:  हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट हुआ बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button