किराए के लिए महिला को बाल पकड़ कर घसीटा, पुरूष के सीने में घोपा खंजर
हांल ही में त्रिलोकपुरी इलाके में एक झुग्गी के किराए को लेकर मालिक और किराएदार के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि उनमें से एक शख्स की जान चली गई।

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधी अपराध तो ऐसे करते है, जैसे उनकी कोई सज़ा ही ना हो। आए दिन अपराधी बैखोफ होते नज़र आ रहे है।
हांल ही में त्रिलोकपुरी इलाके में एक झुग्गी के किराए को लेकर मालिक और किराएदार के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि उनमें से एक शख्स की जान चली गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।
आपकों बता दे कि इस मामले में झुग्गी मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी जानकारी के मुताबिक काले खान नामक युवक और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ एक किराए की झुग्गी में रहते हैं।
गुरुवार की देर शाम झुग्गी मालिक और किराएदार के बीच में किराए और बिजली बिल को लेकर काफी बहस हो गई। दरअसल किराएदार के बेटे ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक ने बहस के दौरान उसकी मां को बाल पकड़कर घसीट दिया जिसके विरोध में उसकी मां ने उसे थप्पड़ मार दिया।
गुस्से में मकान मालिक वहां से चला गया और अपने साथ अपने साथियों को लेकर आ गया। पहले उनके सर पर भारी वस्तु से वार किया, फिर खान के सीने में सीधा चाकू घोप दिया। साथ ही, चारों आरोपियों ने उन सभी पर पत्थर भी बरसाए।
घायलों के पड़ोसी उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए जहां काले खान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।
इसी के साथ 3 आरोपियो को पूलिस द्वारा गिरफतार कर लिआ गया है और एक आरोपी फरार है। खान के बेटे के बयान और पीड़ितों की मेडिकल कंडीशन के आधार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302(हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (समान इरादा रखना) के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: दिल्ली के ITO पर सड़क हादसा, ऑटो पर गिरा कंटेनर 4 लोगो की मौत










