शादी की सालगिरह के दिन युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ये है वजह

एक युवक ने अपनी शादी की सालगिरह के दिन आत्महत्या कर ली और इस मामले में ससुराल पक्ष पर उकसाने का आरोप है। मृतक के शव के पास...

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली इलाके के दलेलगढ़ गांव में एक शख्स ने अपनी शादी की सालगिरह वाले दिन फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के युवक के परिजनों ने ससुराल वालो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

मृतक के भाई ने पत्नी और सास सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सास और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दलेलगढ़ गांव के रहने वाले सचिन भाटी नाम के शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11 दिसंबर, वर्ष 2020 को उसकी और साथ ही छोटे भाई प्रवीन उर्फ पन्नू (35) की शादी हरियाणा के लकड़पुर गांव के निवासी दो बहन काजल और दूसरी आंचल के साथ हुई थी। आरोप यह जताया जा रहा है कि शादी के बाद से उसकी और भाई की पत्नी परेशान करने लगी थी।

इस बात को लेकर उनके बीच में विवाद चल रहा था। उसके भाई को पत्नी आंचल और इनके साथ ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न के फर्जी केस में फंसाने की भी धमकी दे रहे थे। इससे प्रवीन मानसिक रूप से काफी परेशान था। मृतक युवक के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए पत्नी आंचल, भाभी (भाई की पत्नी) काजल, सास अनिता, साला वंश, पत्नी मौसेरे भाई सुमित इन सबको जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने इस मामले में बताया की इस मामले में कार्रवाई चल रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दुनिया में कम पड़ रही कब्रिस्तान के लिए जमीन, फिर कुछ देशों ने किया ये

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!