युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली, खुद ने उठाया ऐसा कदम

प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे ने मोहल्ला तगासराय में युवती के घर में घुसकर उसको तमंचे से गोली मार दी। उपचार के दौरान उस युवती की दर्दनाक..

आप को बता दें प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे ने देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत में आने वाले मोहल्ला तगासराय में एक युवती के घर में घुसकर उसको तमंचे से गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उस युवती की दर्दनाक मौत हो गई। उसके परिजनों ने जब आरोपी को पकडने का प्रयास किया तो वो आरोपी पड़ोसी की छत से कूद गया और वहां खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बता दे पुलिस के अनुसार, तगासराय के निवासी नीतू (25) पुत्री विजय पाल मंगलवार की दोपहर अपने घर में मौजूद थी। उसके परिजन भी काम में लगे हुए थे, और इसी दौरान एक युवक जबरन उसके घर में घुस गया। फिर उस आरोपी ने नीतू की कनपटी से सटाकर उसपे गोली चला दी।

बाद में उसके परिजनों ने उसे पकडने का काफी प्रयास किया तो वह आरोपी पडोशी की तीसरी मंजिल पर चढ़कर छत पे कूद गया और खुद को वहाँ के एक कमरे में बंद कर खुद को फांसी लगा ली। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। और जबकि युवती को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया। और वहाँ उपचार के दौरान उस युवती की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में उसके परिजनों से अभी पूछताछ कर रही है।Accherishteyयह भी पढ़ें:  मारुति और ह्यूंदै की इन पांच कारो में मिलती है छह एयरबैग की सुरक्षा

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!