युवती के साथ की युवक ने लोकनायक अस्पताल में छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अस्पताल में अपनी बुजुर्ग मां का इलाज करवा रहा है

दिल्ली में दुष्कर्म के साथ अब छेड़छाड़ के मामले भी बढ़ गए है जहां महिलाओ के साथ ऐसे में मामले आजकल ज्यादा सामने आ रहे है। इसी से जुडी एक खबर लोकनायक अस्पताल से सामने आयी है जहां बीमार भाभी की देखभाल कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी अस्पताल में अपनी बुजुर्ग मां का इलाज करवा रहा है। पुलिस के चलते, पीड़िता गाजियाबाद की रहने वाली है और उसकी भाभी का लोकनायक अस्पताल के न्यू मेडिसिन ब्लॉक में इलाज चल रहा है। ऐसे में 19 जुलाई की देर रात युवती किसी काम से ग्राउंड फ्लोर पर गई थी जहां आरोपी द्वारा उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ करने लगा। उसी दौरान शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
हालांकि, इसके बाद पीड़िता ने सारी बात अपनी भाभी और परिवार वालों को बताई और साथ ही घटना की शिकायत पुलिस से की। ऐसे में IPC इस्टेट थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पुलिस द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग करने के बाद मेडिकल करवाया गया। साथ ही CCTV कैमरे की जांच के जरिए पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान शाहदरा निवासी मनीष के रूप में की गयी थी।
नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर युवती से की छेड़छाड़
राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज से खबर सामने यी है जहां कि रहने वाली एक युवती को नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाकर एक युवक द्वारा उससे छेड़छाड़ की गयी। ऐसे में युवती द्वारा इसका विरोध कर दिया और 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी। उसके बाद पुलिस के डर से आरोपी फरार हो गया और युवती ने आरोपी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि पहाड़गंज निवासी युवती द्वारा बताया गया कि फिलहाल वह सिहानी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपनी मौसेरी बहन के साथ रहती हैं और उनकी बहन द्वारा अपने दोस्त मनीष चौधरी से उनकी नौकरी के लिए बात की थी। जिसके बाढ़ मनीष से उन्होंने फोन पर बात की तो उसने नौकरी के लिए बायोडाटा और फोटो मंगा।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










