OYO होटल में आए युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट, दोनों में हुआ था झगड़ा

मृतक महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है।

नोएडा सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की सेक्टर-63 छिजारसी स्थित एक ओयो होटल में महिला की हत्या का मामला सामने आते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपी एक दूसरे से मिलने होटल में आए थे। बता दे की आरोपी महिला का रिश्तेदार है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे दोनों होटल में गए थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ। महिला के सिर और शरीर पर कई चोट के निशान भी मिले हैं।

मृतका और आरोपी दोनों मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। मृतक महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है और साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दे की मृतक महिला आरोपी से आठ वर्ष बड़ी है।

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से करने की आशंका जताई है। मृतका की पहचान अनीता और साथ ही आरोपी की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है।

ये भी पढ़े: GB रोड में कोठे पर शोर मचाने पर की थी सेक्स वर्कर की हत्या, तीन गिरफ्तार

Exit mobile version