300 रूपये की उधार की रक़म ना चुका पानें पर युवक को उतारा मौत के घाट

दिल्ली में महज़ 300 रूपये का उधार ना दे पाने की वजह से 5 युवकों ने मिलकर एक 19 वर्षीय युवक की बेहरहमी से चाक़ू मारकर हत्या कर दी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। महज़ 300 रूपये का उधार ना दे पाने की वजह से 5 युवकों ने मिलकर एक 19 वर्षीय युवक की बेहरहमी से चाक़ू मारकर हत्या कर दी।

आपको बता दें कि वारदात को अंजाम 2 अक्टूबर की रात को दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दिया गया था।

खबर के मुताबिक, 2 अक्टूबर की आधी रात को किसी व्यक्ति ने आनंद पर्वत थाने में फोन करके सूचना दी कि नेहरू नगर इलाके में कुछ युवकों ने मिलकर 1 लड़के को चाक़ू मारकर लहू-लुहान कर दिया और वो काफी गंभीर है।

हालांकि वारदात की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को फ़ौरन पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान शैलेंद्र के रूप में हुई है।

चश्मदीद के बयान के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात को वह अपने दोस्त शैलेंद्र के साथ उसके घर पैदल जा रहा था, जब वह दोनों नेहरू नगर इलाके की गली नंबर 11 में पहुंचे तो वहां जावेद, रवि, विशाल और 2 नाबालिग युवक खड़े थे।

इसके बाद एक नाबालिग शैलेंद्र के पास आया और उसे अपने बाकी दोस्तों की तरफ ले गया। वहां पर उन सभी की पहले किसी बात पर लड़ाई हो गई और उसके बाद उसी नाबालिग ने चाक़ू निकालकर शैलेंद्र पर 2 बार निर्मम वार कर दिए। इसके बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शैलेंद्र के चश्मदीद दोस्त के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने उन आरोपी लड़कों के घर भी छापेमारी की जो वारदात के समय मौके पर मौजूद थे लेकिन वहां से बचके भाग निकले।

इसके अलावा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद 3 अक्टूबर की शाम को आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ 4 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी रवि और दोनों नाबालिगों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया।

radhey krishna auto

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक शैलेंद्र और आरोपी रवि के बीच में 300 रूपये को लेकर विवाद चल रहा था। 2 अक्टूबर की रात को रवि ने शैलेंद्र से 300 रूपये वापस मांगे, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और उसके बाद नाबालिग ने शैलेंद्र पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़े: दिल्ली में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!