कार की चपेट में जान गंवाने वाली अंजलि के घर में हुई चोरी, बताई पुलिस और निधि की साजिश

कार की चपेट में जान गंवाने वाली अंजलि की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है जहां अंजलि के घर में चोरी का मामला सामने आया है

दिल्ली के हाल ही में हुए कंझावला कांड में अंजलि कार की चपेट में आ गयी थी और उसमे आकर उसकी जान चली गयी। ऐसे में कार की चपेट में जान गंवाने वाली अंजलि की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है जहां अंजलि के घर में चोरी का मामला सामने आया है। इस बात कि पुष्टि अंजलि के परिजनों ने कि है जिसमे मामले की चश्मदीद और पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट्स के चलते दिल्ली के कंझावला मामले में कथित तौर पर करन विहार स्थित अंजलि के घर में चोरी की वारदात सामने आयी है। ये घटना तब हुई जब रात में अंजिल के घर कोई नहीं था। वही एक पड़ोसी ने देखा कि घर के बाहर लगा बल्ब बंद है और घर का दरवाजा भी खुला हुआ है। इस पर पड़ोसी ने सीधा अंजलि के परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी दी।

ऐसे में परिजनों ने कहा कि पड़ोसियों ने चोरी के बारे में उनको बताया था जहां घर से कुछ सामान गायब है। साथ ही इसमें निधि की साजिश भी बताई जा रही है क्योकि परिजन का आरोप है कि वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। वही ये भी पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस आठ दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?

Accherishteyये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!