पत्नी के चरित्र पर था शक, पिता ने नाजायज औलाद मानकर अपने बेटे की हत्या की

इस बालक का शव गन्ने के खेत में मिला है उसके पिता ने ही उसका गला दबाकर हत्या की है। आरोपी पत्नी पर भी शक करता था और उस बालक को अपना बेटा नहीं..

देश में अब इतना अपराध बढ़ चूका है की यहाँ रोज कोई न कोई वारदात हमारे सामने आ ही जाती है बता दें संभल के चंदौसी क्षेत्र के गांव सैंजनी में दो दिन पहले घर से निकला एक बालक रजत (छह) का शव आबादी से करीब लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में एक गन्ने के खेत में मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पंवार ने बताया है कि इस बालक की हत्या उसके ही पिता ने उसका गला दबाकर की है।

आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था तथा अपने बेटे को भी नाजायज औलाद मानता था। इस सूचना पर एडीजी बरेली पीसी मीना, एसपी संभल चक्रेश मिश्र ने इस वारदात का मुआयना किया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कुछ सबुत जुटाए हैं। चंदौसी के गांव सैंजनी निवासी धर्मेश ने गुरुवार को थाने में अपने बेटे रजत के गायब होने की तहरीर थी।

फिर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उसके बाद शाम को पुलिस ने उसी गांव में पूछताछ की इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार पवार ने बताया कि जानकारी करने पर उनका शक बालक के पिता पर गया। उसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने धर्मेश से काफी सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली।

और उसके बाद सभी ग्रामीणों को साथ लेकर आरोपी की निशानदेही जगह पर गए दोपहर 12 :45 बजे बालक का शव उस गांव से करीब एक किलोमीटर दूर वहाँ के किसान सियाराम के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उस बालक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के कोई निशान नहीं थे। उस आरोपी ने पुलिस को ये बताया कि उसने गला दबाकरही अपने बेटे की हत्या की है।

और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, फिर टीम ने साक्ष्य जुटाए। उसके बाद पुलिस आरोपी पिता को पकड़कर वहाँ से कोतवाली ले आई। हालांकि पुलिस ने अभी तक हिरासत में नहीं दिखाया है। इस बालक का शव मिलने के बाद वहाँ के एडीजी पीसी मीणा व एसपी चक्रेश मिश्र शाम करीब साढ़े चार बजे उस गांव में पहुंचे।

वहाँ के ग्रामीणों को साथ लेकर इस घटना स्थल का मुआयना भी किया और बालक के दादा रामौतार से भी जानकारी ली। इस बालक का शव गन्ने के खेत में मिला है। और उसके पिता ने ही उसका गला दबाकर हत्या की है। बता दें आरोपी पत्नी पर भी शक करता था और उस बालक को अपना बेटा नहीं मानता था। इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जा रही है।

Madhavgarh Farmsये भी पढ़े:  Kanjhawala Case में नया खुलासा, अंजलि की मौत के पीछे पांच नहीं सात हैं आरोपी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!