14,000 रुपये के लिए ऐसे की नाबालिग ने 77 साल की दादी की हत्या

हर प्यारी के चेहरे पर कंबल डाला और सिर पर बेलन से कई वार किया जिससे दादी बेहोश हो गई और उसके बाद पोते ने उनके पर्स से अलमारी की चाबी निकाल ली

हाल ही में एक खबर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के GTB एनक्लेव से सामने आयी है जहां एक नाबालिग द्वारा कुछ पैसों के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। वही पुलिस द्वारा घर से चोरी किए गए 14 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के चलते, 19 जनवरी को GTB एनक्लेव में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग द्वारा इलाके के पुलिस स्टेशन पहुंच कर शिकायत दी थी और उन्होंने बताया कि वह 77 साल की पत्नी हर प्यारी के साथ ही रहते हैं और 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे उनका पोता घर पर आया था।

आगे शिकायतकर्ता अपने पोते और पत्नी हर प्यारी को घर पर छोड़कर अपनी वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए ही सुंदर नगरी गए थे। लेकिन शाम करीब चार बजे जब वह वापस आए, तो उन्होंने अपनी पत्नी को बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया और इसके बाद उन्होंने अपने पोते से चाय बनाने को कहा तो तभी बुजुर्ग ने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश है।

इसके बाद बुजुर्ग तुरंत अपनी पत्नी को पास के ही जीवन ज्योति अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों द्वारा हर प्यारी को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी की लाश को लेकर बुजुर्ग अपने जब घर वापस आ गए और अपने रिश्तेदारों को बुलाया जिसके थोड़ी देर बाद ही बुजुर्ग द्वारा अपनी अलमारी की जांच की, तो पाया कि वहां से 14,000 रुपये गायब थे।

हालाँकि, बुजुर्ग को जब शक हुआ तो उन्होंने अपने पोते से पूछताछ की जिसके बाद पोते ने रोते हुए बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादी हर प्यारी की हत्या कर दी थी। साथ ही आगे उसने बताया कि वह अलमारी से पैसे चुराना चाहता था। पोते ने पूछताछ आगे में बताया कि जब दादा अपनी पेंशन लेने घर से निकले, तो उसने अपने दोस्त को बुलाया, जो कि नीचे इंतजार कर रहा था।

इसके बाद दोनों द्वारा हर प्यारी के चेहरे पर कंबल डाला और सिर पर बेलन से कई वार किया जिससे दादी बेहोश हो गई और उसके बाद पोते ने उनके पर्स से अलमारी की चाबी निकाल ली और फिर अलमारी से 14 हजार रुपये निकाल लिए। ऐसे में शाम को लगभग 4 बजे जब बुजुर्ग वापस आए, तो उन्होंने पोता और उसका दोस्त दोनों बाथरूम में छिप गए थे और बुजुर्ग ने जब पोते को पकड़ा उसने हत्याकांड का खुलासा किया। इसके बाद ही उसने चुराए गए 14 हजार रुपए वापस कर दिए और पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!