शव को ठिकाने लगाने की ऐसे रची थी साजिश, साहिल का खुलासा कर देगा हैरान
राजधानी दिल्ली में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल से पूछताछ के वक्त एक बड़ा खुलासा किया है। साहिल ने पुलिस को अपने प्लान

राजधानी दिल्ली में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल से पूछताछ के वक्त एक बड़ा खुलासा किया है। साहिल ने पुलिस को अपने प्लान के बारे में बताया कि वह कैसे निक्की की लाश को ठिकाने लगाने की सोच रहा था। अभी तक पुलिस भी यही आस लगा रही थी कि साहिल भी निक्की के टुकड़े-टुकड़े कर फिर उन्हें अलग जगहों पर फेंकता, ठीक वैसे ही जैसे आफताब ने श्रद्धा के साथ किया था। हालांकि अब जो खुलासा हुआ है वह बेहद ही अलग है।
साहिल ने पूछताछ में बताया कि उसने यह सोचा था कि अपनी शादी के बाद वह निक्की का शव ढाबे के रखे फ्रिज से निकालकर एक सुटकेस में डालकर और फिर उसे किसी दूसरे शहर में छोड़ आएगा। इससे पुलिस को भी कुछ नहीं पता लगेगा। पुलिस का कहना है कि इससे पहले वह निक्की की पहचान को छिपाने के लिए भी कुछ भी करता। पर ऐसा हुआ नहीं और उसके शव को दूसरे राज्य ले जाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
साथ ही पुलिस ने वो कार को भी बरामद किया, जिसमें निक्की का गला घोंटा गया था और फिर उसी कार 40 किलोमीटर दूर ले जाकर, उसके शव को मित्राऊं में ढाबे के अंदर रखे फ्रिज में रख दिया गया।
साथ ही उसने यह भी बताया की निक्की की हत्या साहिल ने सफेद रंग की हुंडई कार में बैठे हुए की थी। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए कार के अंदर पड़े मोबाइल चार्जर की केबल का इस्तेमाल किया गया। केबल से निक्की का गला घोंटकर उसे मारा गया। उसके बाद कितनी देर तक लाश को कार में रखकर दिल्ली की सड़कों पर ही घुमाता रहा। फिर उसने मित्राऊं गांव में आकर ढाबे के फ्रिज में शव को छिपा दिया।
साहिल ने यह भी बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह-सुबह चार बजे डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद निक्की के शव को फ्रीज में रखकर लॉक कर दिया। दोनों की चार साल पहले उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान दोस्ती हुई थी। और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार करने लगे। आरोपी साहिल को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

यह भी पढ़ें: साउथ दिल्ली के पीजी में सिलेंडर फटने से लगी आग, मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां









