हनी सिंह को जान से मारने की धमकी, कहा-मुझे सिर्फ मौत से डर लगता है
मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें वॉइस नोट्स के माध्यम से धमकी दी हैं।

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें वॉइस नोट्स के माध्यम से धमकी दी हैं। हनी सिंह की ओर से इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस में की गयी हैं और सिंगर ने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार सिंगर हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी से मुलाकात की और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने मिडिया को बताया कि उन्हें विदेशी नंबर से कॉल और धमकी भरे वॉइस मैसेज आये हैं। उन्होंने कहा उन्हें ज्यादा कुछ बताने से मना किया गया हैं।
सिंगर और रैपर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।
कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट#HoneySingh #GoldiBarar #DelhiPolice
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर… https://t.co/cnWXxUE68W pic.twitter.com/ZFCYRlcou0— Gautam Geetarjun (गीतार्जुन) (@GautamGeetarjun) June 21, 2023
उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे और उनका पूरा परिवार अभी डरा हुआ हैं। उन्हें सिर्फ मौत से डर लगता हैं। बता दें कि गोल्डी बरार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी हैं और वह सलमान खान को भी मारने की धमकी दे चूका हैं। उसे लॉरेंस बिश्नोई का भी करीबी माना जाता हैं।










