बात न करने और शादी न करने पर महिला टीचर को दी तेजाब डालने की धमकी
उसने शादी करने की बात कही तो उन्होंने इस चीज़ के लिए मना कर दिया। जिसके बाद वह उन्हें परेशान करने लगा और परेशान होकर उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी

हाल ही में एक खबर गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र से सामने आयी है जहां निवासी शिक्षिका को सहकर्मी शिक्षक द्वारा बात नहीं करने और शादी नहीं करने पर रास्ते में ही रोककर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी गई। साथ ही आरोप है कि परेशान होकर उन्होंने स्कूल से भी नौकरी छोड़ दी और इसके बावजूद भी वह पउसको रेशान कर रहा है और अब जब उनका जिससे रिश्ता हो रहा है तो उसे भी धमकी दे रहा है।ऐसे में अब मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में अंकुर कृष्णा के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करा दिया है।
ऐसे में शिक्षिका का कहना है कि जब वह स्कूल में नौकरी करती थी तब वहां सहकर्मी के रूप में अंकुर से बात शुरू हुई थी और इसी बीच उसने शादी करने की बात कही तो उन्होंने इस चीज़ के लिए मना कर दिया। जिसके बाद वह उन्हें परेशान करने लगा और परेशान होकर उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी। साथ ही आरोप है कि रास्ते में आते जाते समय वह पीछा कर उससे छेड़छाड़ करने लगा और साथ ही तय हुए रिश्ते को तुड़वाने की धमकी भी देने लगा। अब इस बारे में ACP कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बिल्डर की बीवी को मारी गोली और खुद भी किया सुसाइड
राजधानी दिल्ली के डाबरी इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां गुरुवार देर रात 42 साल की एक महिला को गोली मार दी गई। ऐसे में गोली लगने से महिला की उसी समय मौके पर ही मौत हो गई। इसी के साथ आरोपी द्वारा महिला को भी गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
बता दें कि महिला का नाम रेनू गोयल है और उसका पति एक बिल्डर है। साथ ही डाबरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली वारदात की खबर मिलने के बाद ही पुलिस टीम सीधा मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन अभी शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक महिला का नाम रेनू गोयल है। वही ये भी सामने आया है कि हमलावर पैदल आया और प्वाइंट ब्लैंक रेंज से कनपटी पर महिले के सीधा गोली मारी और वहां से फरार हो गया जिसके बाद अब पुलिस मौके पर सीसीटीवी खंगाल रही है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










