तीन लड़कों ने युवक को मारी गोली और फिर लूट ली स्कूटी, पुलिस भी आरोपियों से परेशान

तीनों आरोपियों का इतना ज्यादा आतंक था कि वे पुलिस के लिए पूरी तरह सिरदर्द बन चुके थे। मामले में पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के पास से एक...

उत्तर-पूर्वी जिले में कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बड़ा दे की 13 फरवरी, वर्ष 2023 को तीन नाबालिग लड़कों ने एक युवक को गोली मारने के अलावा उससे स्कूटी भी लूट ली। पुलिस ने इस वारदात में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पकड़े जाने से हाल ही में लूटपाट, हत्या के प्रयास और साथ ही गोली चलाने की कुल छह वारदात सुलझने का पुलिस ने दावा किया है।

तीनों आरोपियों का इतना ज्यादा आतंक था कि वे पुलिस के लिए पूरी तरह सिरदर्द बन चुके थे। मामले में पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, छह कारतूस और साथ ही एक लूटी गई स्कूटी बरामद की है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

मामले में उत्तर-पूर्वी जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी के अनुसार पूर्व कुछ दिनों से वाहन लूट, गोली चलाने, और लूटपाट की वारदात होने की लगातार कॉल मिल रही थी। इनमें तीन नाबालिग आरोपी गोली चलाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पकडे गए आरोपियों ने 13 फरवरी को दिल्ली के वेलकम इलाके में कबीर नगर निवासी आसिफ नामक युवक को गोली मार दी। इसके कुछ ही देर बाद दिल्ली के वेलकम इलाके में ही गोली चलाकर एक स्कूटी लूटने की वारदात का पता चला।

मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास व लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। इस दौरान वेलकम थाना पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों की पहचान की। बाद में आरोपियों को गाजियाबाद व दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पकड़ लिया गया। पकडे गए तीनों ही आरोपी नाबालिग निकले। आरोपियों के पास से हथियार व लूटी गयी एक स्कूटी बरामद हुई।

छानबीन के वक्त पुलिस को पता चला कि इनमे से एक नाबालिग आरोपी की आसिफ नाम के युवक से रंजिश थी। वारदात वाले दिन कहासुनी के वक्त आरोपी ने आसिफ को गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद आरोपियों ने एक स्कूटी ली और फिर कुछ देर बाद इन आरोपियों ने ब्रह्मपुरी पुलिया पर एक युवक पर गोली चला दी। पूछताछ के वक्त आरोपियों ने बताया कि सात फरवरी, वर्ष 2023 को इन लोगों ने बुलंद मस्जिद, दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक अर्टिगा गाड़ी सवार से लूटपाट की थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: सात साल की बेटी की जीभ को चाकू से काटा, फिर कोयले से जलाया, रूह कंपा देगी ये घटना

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!