मोबाइल-लैपटॉप चोरी मामले में महिला सहित तीन गिरफ्तार, पूरा मामला जान हो जाओगे हैरान
मामले में पुलिस उपायुक्त जोन-1 वाशी विवेक पंसारे के अनुसार हाल ही में रबाले इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी के काफी मामले सामने...

नवी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर उसे दूसरे राज्यों में बेचने के मामले में एक महिला व दो आरोपी युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पुलिस उपायुक्त जोन-1 वाशी विवेक पंसारे के अनुसार हाल ही में रबाले इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी के काफी मामले सामने आए है, जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।
तकनीकी व खुफिया सुचना के आधार पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने इस माह की शुरुआत में दो युवक और साथ ही एक महिला को एक इमारत के पास संदिग्ध तरह से घूमते हुए देखा। पुलिस को पूछताछ करने पर ये पता चला कि ये तीनों के तीनों आरोपी चोरी करने के लिए कर्नाटक से यहां आए थे।
मामले में अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने कर्नाटक जाकर आरोपियों के घर से चार लैपटॉप व दो मोबाइइल फोन भी जब्त कर लिए है। जांच के वक्त पुलिस ने रबाले पुलिस थाने की सीमा से चोरी हुए लगभग सात लैपटॉप बरामद किये जा चुके है। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक भेजता था। यहां तक की आरोपी लैपटॉप के पुर्जे भी निकालकर उन्हें भी बेच देते थे।
ये भी पढ़े: महिला ने की घरेलू हिंसा की शिकायत, तो पति ने महिला सुरक्षा अधिकारी पर छोड़ा कुत्ता










