तीन बदमाशों ने सरेआम युवक को धारदार चाकू से गोदा, CCTV में हुआ कैद

जानकारी पर स्थानीय बदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पूछताछ करने पर यह पता चला कि तीन लोगों ने एक 29 वर्ष के केशव उर्फ काके...

राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन बदमाश केशव उर्फ काकेनामक युवक को सरेआम चाकू से गोदते रहे। पीड़ित युवक लोगों से बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी काके को बचाने के लिए नहीं आया। पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय बदरपुर थाना पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर जांच में जुटी है और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक केशव का आरोपियों में शामिल एक शख्स से झगड़ा हुआ था। इस मामले में दक्षिण पूर्व जिला अधिकारियों के मुताबिक हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंगलवार रात लगभग 8 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि किसी ने कॉल करने वाले के पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया है, जिसे इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया।

जानकारी पर स्थानीय बदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पूछताछ करने पर यह पता चला कि तीन लोगों ने एक 29 वर्ष के केशव उर्फ काके नामक शख्स को चाकू मार दिया। इसके बाद लगभग 11 बजे केशव की मौत की जानकारी मिली और फिर इसके बाद क्राइम टीम को बुलाया गया और जांच मामले में पड़ताल करा गई।

घटनास्थल के आस पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक कैद हुए और आपको बता दे की पूछताछ पर उनमें से दो लड़को की पहचान कोहिनूर और विक्की के रूप में हुई। पीड़ित केशव के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया

और फिर इसके बाद मोलरबंद एक्सटेंशन बायपास रोड स्थित एक शराब की दुकान के पास से पुलिस न सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की है और साथ ही उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद की गई है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: ससुराल वालों को कंगाल कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!