मूंगफली खरीद रहे तीन लोगों को कार ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत बाकि घायल
सवार जितेंद्र की अब इस हादसे के बाद मृत्यु हो गई है और उपेंद्र खुर्द गुलावठी थाना जारचा अभी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावाली गांव में ही आइटीबीपी गेट नंबर-2 के सामने ही एक ब्रेजा कार द्वारा मूंगफली खरीद रहे तीन लोगों को सीधा कार ने टक्कर मार दी। वही इस दौरान एक व्यक्ति की मौक हो गई और एक शख्स घायल हो गया।
बता दें कि बाइक सवार जितेंद्र (35) पुत्र गंगाराम निवासी लखनावली की अब इस हादसे के बाद मृत्यु हो गई है और उपेंद्र (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी खुर्द गुलावठी थाना जारचा अभी गंभीर रूप से घायल हो गया है। साथ ही अब मृतक का पंचनामा भरकर पूरे तरीके से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और कार चालक भोला पुत्र प्रेम फौजी निवासी लखनावली एवं एक अन्य और गाड़ी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।
गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक के गले पर चाकू से किया हमला
दिल्ली में अपराध कि घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां बात करे तो ऐसी ही एक और खबर महेंद्र पार्क इलाके से सामने आयी है जिसमे गाली देने से मना करने पर पड़ोसी द्वारा युवक के गले पर चाकू से वार कर दिया और घायल युवक की पहचान आकाश (23) के रूप में हुई है। वही घायल को उसके दोस्त द्वारा तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आकाश सपरिवार भरौला गांव में रहते हैं और वह इलाके में किराने की दुकान चलाते हैं।
बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की को ही रात करीब 11.45 बजे सिसोदिया चौपाल के पास ही दोस्तों के साथ आग सेक रहे थे और इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला सोनू वहां आया। उन्हें देखकर सोनू द्वारा पूछा गया कि यहां क्या कर रहे हो तो इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर सोनू उनके साथ गाली गलौज करने लगा, जिसका उन्होंने विरोध किया। साथ ही इससे गुस्से में आकर सोनू उनके साथ मारपीट करने लगा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










