दिल्ली में गैंगवार के चलते टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाश की हत्या

गैंगवार के चलते दिल्ली में एक और बड़ा हादसा सामने आया है, रोहिणी इलाके में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक बदमाश की हत्या कर दी गई है

राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ़ गोगी की हत्या कर दी गई थी। आपको बता दें कि इस हत्याकांड का आरोप टिल्लू ताजपुरिया गैंग पर लगाया जा रहा था। इस वारदात के बाद से ही दिल्ली में गैंगवार की संभावना बनी हुई थी।

दरअसल गैंगवार के चलते दिल्ली में एक और बड़ा हादसा सामने आया है, रोहिणी इलाके में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक बदमाश की हत्या कर दी गई है।

खबर के मुताबिक, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाश दीपक उर्फ़ राधे को रोहिणी सेक्टर 15-16 की मार्केट में 2 हलवारों ने गोली मार दी थी। घायल दीपक को उपचार के लिए फ़ौरन बीएसए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी के साथ जितेंद्र गोगी गैंग ने कुछ रोज़ पहले इंटरनेट पर पोस्ट किया था कि हम चुप बैठे हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम मर गए।

सूत्रों की मानें तो यह घटना केएनके मार्ग थाना इलाके के अंदर हुई है। हालांकि मृतक के खिलाफ गंभीर धाराओं में 5 आपराधिक केस भी दर्ज हैं।

रोहिणी के डीसीपी ने कहा कि अभी तक गैंगवार के एंगल का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ज़ोर दे रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके अलावा डीसीपी ने गैंगवार के एंगल की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस केस को गैंगवार से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली में PAK दहशतगर्ग की एंट्री, AK 47 और हैंड ग्रेनेड के साथ हुआ गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!