बहन की आत्महत्या का बदला लेने के लिए भाई ने की केयर टेकर की चाकू से गोदकर हत्या

आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन से प्यार करता था, लेकिन बाद में उसे पूरी तरीके से दूरी बना ली जिसके चलते उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली

एक खबर आनंद पर्वत के बलजीत नगर के इलाके से सामने आयी है जहां सोमवार तड़के दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के शौचालय के ही एक केयर टेकर की सीधा चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ऐसे में अब पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने के बाद ही इसकी पूरी छानबीन शुरू की और CCTV कैमरे के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे कुछ ही घंटे में सीधा गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी द्वारा ये खुलासा किया गया है कि अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अब अंजाम दिया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान पप्पू जिसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है के रूप में हुई।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि बस्ती यूपी का रहने वाला पप्पू अपने परिवार के साथ ही शास्त्री नगर में रहता था और वह होली चौक पंजाबी बस्ती बलजीत नगर स्थित ही एक दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के शौचालय का ही केयर टेकर था और पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि तड़के करीब 6 बजे पप्पू को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली और मौके पर पहुंची पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ऐसे में पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए।

हालाँकि, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पुलिस ने कई टीम गठित कर आस पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज को खंगाला कर आरोपी की पहचान कर ली। वही कुछ ही घंटे के बाद पुलिस द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले अंकित को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अब आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन से प्यार करता था, लेकिन बाद में उसे पूरी तरीके से दूरी बना ली जिसके चलते उसकी बहन ने खुदकुशी कर ली और अपनी बहन की आत्महत्या के लिए वह पप्पू को ही जिम्मेदार मानता था। इसलिए उसने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!