मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिग की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार और तीन फरार
विवेक कुमार परिवार के साथ बेगमपुल इलाके के इंदिरा कैंप में रहता था और वह एक कंपनी में होम डिलीवरी का काम करता था।

एक खबर मालवीय नगर से सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार की रात 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही वारदात को 6 नाबालिगों द्वारा अंजाम दिया गया है और पुलिस ने अभी तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, अन्य की भी तलाश कर रही है। वही मृतक की पहचान विवेक के तौर पर हुई है और जांच में पता चला है कि 3 महीने पहले विवेक द्वारा एक आरोपी की किसी बात को लेकर हुए विवाद में पिटाई कर दी थी और इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या की है।
बता दें कि DCP चंदन चौधरी के चलते, विवेक कुमार परिवार के साथ बेगमपुल इलाके के इंदिरा कैंप में रहता था और वह एक कंपनी में होम डिलीवरी का काम करता था। ऐसे में 15 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे पुलिस को सतपुला पार्क में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी और पुलिस द्वारा शव की पहचान के बाद हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को पार्क के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में घटना के समय विवेक के साथ एक नाबालिग पार्क में भी जाता हुआ दिखाई दिया था।
जिसके बाद पुलिस द्वारा नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया और उसकी निशानदेही पर दो और नाबालिगों को दबोच लिया। वही पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया कि तीन माह पहले ही एक आरोपी का विवेक से झगड़ा हुआ था और तब ही विवेक ने आरोपी की सभी के सामने पिटाई कर दी थी और इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
हालाँकि, आरोपी द्वारा विवेक को 14 दिसंबर की शाम दोस्ती करने के बहाने ही उसे पार्क में बुलाया और इसके बाद साथ में बीयर पीने की बात कही। जिसके बाद वह विवेक को लेकर सतपुला पार्क चला गया, जहां पहले से ही उसके पांच दोस्त मौजूद थे। जिसके बाद सभी ने साथ बैठकर बीयर पी और फिर आरोपियों द्वारा विवेक पर चाकू और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दिया।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










