दिल्ली में किन्नरों के बीच हुआ खूनी संघर्ष! घंटो तक चली मारपीट

मंगलवार 12 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी के रोशना रोड़ पर 2 किन्नर समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई

मंगलवार 12 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी के रोशना रोड़ पर 2 किन्नर समुदायों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इसी के साथ इस लड़ाई के दौरान 3 किन्नर भी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

दरअसल हुआ यूँ कि किन्नरों के एक समूह ने त्योहारों की बधाई लेने गई दूसरे किन्नर के समूह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें 3 किन्नरों को काफी चोट आई है। हालांकि किन्नरों की मारपीट का वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

घायल किन्नर ने बताया कि वह जब त्योहारों की बधाई लेने गए हुए थे तभी अचानक किन्नरों के दूसरे समुदाय ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। किन्नर ने आगे बताया कि पहले उसके ऊपर मिर्च पाउडर का प्रयोग किया गया और फिर उसपर बेल्ट, चाकू और हॉकी स्टिक से धावा बोल दिया गया।

इतना ही नहीं बल्कि उसे बीच सड़क पर निरवस्त्र कर बेल्ट से पीटा गया। इसके अलावा दूसरे समूह के किन्नरों ने उनके सारे पैसे, मोबाइल और ज्वेलरी भी लूट ली। ग़ौरतलब है कि 100 नंबर पर कॉल करने के बाद भी कोई पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

पीड़ित किन्नरों के मुताबिक, ऐसी वारदात उनके साथ एक बार पहले भी हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि किन्नर होने की वजह से पुलिस ने उनकी शिकायत भी दर्ज नहीं की।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली में गैंगवार के चलते टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाश की हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!