परेशान होकर व्यापारी ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो
बेटे के बयान पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है जहां शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

हाल ही में एक खबर सामने आई है जहां राजेंद्र नगर के रहने वाले पशु आहार विक्रेता द्वारा खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ही। इतना ही नहीं मरने से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं और आरोप है कि पांच लोग उनके पिता को पैसों के लेनदेन में काफी प्रताड़ित कर रहे थे।
बता दें कि उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे जाते थे। साथ ही आरोपित उनकी पशु आहार काटने की भी मशीन उठा ले गए थे और उसे कही बेच दिया था। वही आरोप है कि उनका घर भी अपने नाम करा लिया था और अब उन पर घर खाली करने का काफी दबाव बनाया जा रहा था। ऐसे में पुलिस द्वारा मृतक के बेटे के बयान पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है जहां शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
रिपोर्ट्स से सामने आया कि राजेंद्र नगर के रहने वाले आशुतोष द्वारा पुलिस को बताया कि उनके पिता मनोज कुमार पशु आहार विक्रेता थे और उसके पिता का मंजीत, पवन, राजेश, विनोद मास्टर से लेनदेन था। उनके पिता का व्यापार मंदा चल रहा था, जिसके चलते यह सभी उनके पिता पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे।
हालाँकि, उन्होंने उनके पिता पर दबाव बनाकर उनका घर अपने भी नाम करा लिया था और वह उनके घर आकर गाली-गलौज करते थे और पिता को जाति को लेकर भी बहुत ज्यादा प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर उनके पिता द्वारा आत्महत्या कर ली गयी। वही उनके पिता द्वारा आत्महत्या से पहले वीडियो रिकार्डिंग भी की है और पुलिस ने इस संबंध में पांचों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










