बेरोजगारी के तानों से परेशान शख्स ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा मार की हत्या
पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि खैरून...

राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में बेरोजगार होने के कारण से आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने झगड़े के समय अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला अपने पति को अक्सर बेरोजगारी को लेकर ताने देती रहती थी। इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था। घायल महिला को उसके बेटे ने अस्पताल में यह बोलकर भर्ती कराया था की सीढ़ी से गिरकर उसकी मां को चोट लगी है। डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 फरवरी की दोपहर के वक्त एक घायल महिला को उसके बेटे ने अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से महिला को लोकनायक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। महिला की पहचान 50 साल की खैरून निशा के रूप में हुई।
मृतका अपने पति मोहम्मद माजिद, बेटे हामिद और साथ ही बेटी सलमा के साथ अमन विहार इलाके के रमेश एंक्लेव में रहती थी। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि खैरून निशा सीढ़ी से गिर गई थी और फिर जिससे उसके सिर में काफी चोट लग गई। उन्होंने किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया था। पुलिस ने मृतका के शव का 18 फरवरी को पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी चीज से उसके सिर पर हमला होने से महिला की मृत्यु के बारे में पता चला।
मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मृतका के परिवार वालों से पूछताछ शुरू की। 20 फरवरी को पुलिस ने मृतका की बेटी सलमा से इस मामले में पूछताछ की। सलमा की बेटी ने बताया कि 17 फरवरी को उसकी मां और पिता का आपस में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान पिता ने मां के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया जिससे वह अचेत हो गई। मृतका की बेटी सलमा के बयान पर दिल्ली के अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़े: फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में 75 साल के शख्स की लूटपाट के लिए हत्या, आरोपी फरार










