एक हफ्ते में भाजपा नेता की दो ब्रेजा कार चोरी, मिनटों में उड़ा ले गए चोर

पीड़ित ने अपनी एक कार में तो बेहद हाइटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया हुआ था लेकिन कार में सवार होकर आए बदमाशों को उसे चोरी करने में सिर्फ 18...

आप अपनी गाड़ी में बेहद कितना भी हाइटेक सिक्योरिटी सिस्टम क्यों न लगवा लें, लेकिन अगर चोरों की उस पर निगाह पड़ गई तो वह अपना काम बिना रुके कर ही लेंगे। राजधानी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में भाजपा नेता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

चोरों ने सिर्फ एक सप्ताह के भीतर उनकी दो ब्रेजा गाड़ियां चुरा लीं। दोनों ही क्रेटा गाड़ियां लगभग एक ही स्थान से चोरी हुई। पीड़ित ने अपनी एक कार में तो बेहद ही हाइटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगाया हुआ था। एक कार में सवार होकर आए बदमाशों को उसे चोरी करने में कुल 18 मिनट तो जरूर लगे, लेकिन वह कार चोरी करने में कामयाब हो गए।

घटना के बाद इस मामले को दर्ज करने को लेकर दो जिलों की पुलिस उलझी रही लेकिन बाद में ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। चोरी की दोनों ही घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार वारदात दुर्गापुरी 100 फुटा रोड निवासी डॉक्टर प्रवेश शर्मा दिवाकर के साथ हुई।

आपको बता दे की, प्रवेश शर्मा पेशे से वकील हैं। वह नवीन शाहदरा से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं। आरोप है कि 20 अक्तूबर की रात के समय प्रवेश शर्मा ने साल 2019 में खरीदी गई अपनी ब्रेजा कार को 100 फुटा मेन रोड पर खड़ा किया था। गाड़ी में सुरक्षा के लिए हाइटेक उपकरण भी लगाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी चोर उसे चुरा ले गए।

यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो एरिया के चक्कर में दो जिलों की पुलिस उलझी रही। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। प्रवेश शर्मा के पास एक और ब्रेजा कार थी, जिसे इन्होंने साल 2018 में खरीदा था। 26 अक्तूबर की रात के वक्त कार सवार बदमाश इस कार को भी दो से तीन मिनटों के भीतर चोरी कर ले गए। पीड़ित प्रवेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस आरोपी कार चोरों की तलाश में जुटी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: इस शहर में बदले नियम, कैब वालों ने राइड कैंसिल की तो लगेगा 500 जुर्माना

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!