पड़ोस में रहने वाले 2 दोस्तों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के साथ भी किया बलात्कार का प्रयास

देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला से बलात्कार और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है

देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक महिला से बलात्कार और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 2 दोस्तों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फिर वहां से फरार हो गए।

आपको बता दें कि पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार हुए आरोपियों को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान नवल और नागेंद्र के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी नागेंद्र का मयूर विहार इलाके में एक फार्म हाउस है जबकि पीड़ित महिला यमुना खादर की निवासी है।

खबर के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शनिवार 13 नवंबर की रात को वह घर में अकेली थी, उनके पति किसी काम की वजह से बाहर गए थे। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को अपने घर बुला लिया था।

सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान दोनों आरोपी दोस्त जबरन महिला के घर में घुस गए। आरोपी नागेंद्र बछड़ा बांधने के बहाने किशोरी को घर से बाहर ले गया था। जबकि आरोपी नवल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

वहीँ इसके बाद नवल मौके से फरार हो गया। ग़ौरतलब है कि जब पीड़िता बाहर आई तो उसने देखा कि नागेंद्र बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। यह देखने के बाद महिला ने वहां शोर मचा दिया और आरोपी पकड़ने जाने के डर से वहां से फरार हो गया।

बहरहाल मंगलवार 16 नवंबर को पुलिस ने फरार हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: Delhi Suicide: अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस बूथ में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!