जर्जर दीवार गिरने से हुई दो मासूम बच्चों की मौत, एक घायल

उपचार के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई। ऐसे में अब कालिंदी कुंज थाना पुलिस द्वारा लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दक्षिण-पूर्वी जिले के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी पार्ट 2 में ही निर्माणाधीन जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और साथ ही एक बच्ची घायल भी हो गई। वही सूचना के बाद ही दमकल विभाग और पुलिस टीम द्वारा तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई। ऐसे में अब कालिंदी कुंज थाना पुलिस द्वारा लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

बता दें कि जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव द्वारा इस बारे में बताया गया कि शुक्रवार शाम 6.30 बजे दीवार गिरने से एक बालक की मृत्यु एवं दो अन्य के घायल होने की सूचना भी प्राप्त हुई थी और इस पूछताछ में पता चला कि घटना स्थल के पास से बच्चे गुजर रहे थे और इसी दौरान दीवार गिर गई और बच्चे दब गए। साथ ही जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2, खड्डा कॉलोनी निवासी 8 साल के ईशान और डी-930 निवासी पांच वर्षीय हमजा की मौत हो गई है।

हालाँकि, एक 6 साल की रोशनी की हालत गंभीर बनी हुई थी और पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों द्वारा आगे बताया गया कि दीवार काफी जर्जर थी और वहां पर मरम्मत का कुछ काम शुरू किया गया था जिसके लिए दीवार के किनारे थोड़ी खुदाई की गई थी और उसके बाद मिट्टी डाली गई थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!