अपराधदिल्लीवेस्ट दिल्ली

दिल्ली: उत्तम नगर पुलिस का अवैध रूप से रहने वाले नाइजीरियन के खिलाफ एक्शन

दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले नाईजीरियन मूल के नागरिकों को उत्तम नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के कई इलाकों में नाइज़ीरियन वीजा एक्सपायर होने के बाद भी रह रहे हैं और मौका देखकर गलत धंधे में शामिल हो जाते हैं। पिछले महीने मोहन गार्डन थाने पुलिस टीम ने इनके खिलाफ अभियान चलाया और काफी संख्या में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही करके उन्हें डिपोर्ट किया था।

जुलाई महीने में अब उत्तम नगर थाने की पुलिस टीम ने भी इनके खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने दो नाइजीरियन मूल के नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों ही पासपोर्ट पर फर्जी स्टिकर लगाकर घूम रहे थे। इनका वीजा भी एक्सपायर हो चुका था।

डीसीपी संतोष मीणा ने बताया कि एफ आर आर ओ के साथ मिलकर इन्हें डिपोर्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। उत्तम नगर पुलिस ने फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इन्हें डिपोर्ट करने के लिए लामपुर सेवा सदन भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े:- Delhi CNG Price: पेट्रोल और डीज़ल के बाद अब सीएनजी कीमतों में भी आया उछाल

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं। इन्होंने दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों और आम आदमी की समस्याओं को अपने लेख में प्रकाशित कर सम्बंधित अधिकारियों और विभागों का ध्यान इन समस्याओं की और केंद्रित करवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button