Delhi Crime News: निज़ामुद्दीन में चाकू मारकर दो लोगों की बेहरहमी से हत्या

Delhi Crime News: 1 नवंबर सोमवार की रात को दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में दो व्यक्तियों की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई है

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल 1 नवंबर सोमवार की रात को निज़ामुद्दीन में दो व्यक्तियों की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई है।

आपको बता दें कि दोनों की गर्दन पर बड़ी बेहरहमी से 12 से अधिक बार वार किए गए हैं। चाकू से इतने वार किए जाने की वजह से वारदात की जगह खून से लतपथ थी। ऐसा बताया जा रहा है कि पिटाई का बदला लेने के लिए दोनों शख्स की बेहरहमी से हत्या कर दी गई है।

हालांकि निज़ामुद्दीन थाना पुलिस ने वारदात के 2 घंटे बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बहरहाल आरोपियों की पहचान जुगनू और सोनू के रूप में हुई है और वहीँ पीड़ित व्यक्तियों की पहचान लोकेश और मयूर के रूप में हुई है। पेशे से आरोपी और मज़दूर क्रमश: पेंटर व मज़दूर थे और फुटपाथ पर सोते थे।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Delhi में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे फेका शव

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!