दो दोस्तों ने ऐसे बनायी ऐश करने की योजना, दिल्ली पुलिस ने फेर दिया सारे मंसूबों पर पानी

रूप नगर के एक शोरूम में हुई बड़ी चोरी, पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से चोरों को धर दबोचा

बवाना जेजे कॉलोनी के रहने वाले सलीम ने अपने साथी सफीक के साथ मिलकर एक दुकान से कई महंगे लेडीज सूट चोरी कर लिए और सोचा की उन्हें बेचकर काफी पैसे मिल जाएंगे। जिससे दोनों दोस्त मौज मस्ती करेंगे। लेकिन रूपनगर की पुलिस टीम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और कम कीमत पर लेडीज सूट बेचने के दौरान एक को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। उसके दूसरे साथी शफीक को भी पुलिस टीम ने पकड़ लिया है।

डीसीपी एन्टो अलफोंस ने बताया की 16 जुलाई को रूप नगर इलाके के शक्तिनगर में स्थित एक शॉप में चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को मिली थी। उस सूचना पर जांच में पुलिस को पता चला कि लगभग एक दर्जन सूट चुराए गए हैं। दुकान का शटर डैमेज करके वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में काफी सारे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और अपने लोकल इनफॉरमर को भी जांच में लगाया।

उसी में हेडकांस्टेबल कैलाश को सूचना मिली कि एक शख्स कम कीमत पर लेडीस सूट बेच रहा है। पुलिस बिना देर किए उस जगह पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। उससे चोरी के लेडीज़ सूट बरामद कर लिए। फिर उसके साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

और पढ़े:- दिल्ली में पंजाब पुलिस की रेड, करोड़ो की हीरोइन हुई बरामद, अफगानियों को किया गिरफ्तार।

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!