बरामदे में सो रहे दो युवकों को फावड़े से बुरी तरह काटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बृहस्पतिवार की सुबह जब उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो दोनों को लहूलुहान पाया गया और दोनों की हालत देखकर चीख पुकार मच गई

हाल ही में एक खबर दनकौर क्षेत्र के बल्लूखेड़ा गांव से सामने आयी है जहां एक घर के बरामदे में सो रहे दो दोस्तों को बुधवार की रात को ही अज्ञात द्वारा फावड़े से काटने का मामला सामने आया है। ऐसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की भी गंभीर हालत में है और उसे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आशंका जताई जा रही है कि रंजिशन के चलते दोनों पर हमला किया गया है।

बता दें की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बल्लूखेड़ा गांव निवासी रामकुमार जिसकी उम्र 62 साल बताई जा रही है एक सरकारी बस में कंडक्टर थे जो हाल ही में रिटायर हुए हैं। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान विक्रमजीत नाम स हुई है जिसके छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। ऐसे में रोजाना की तरह दोनों दोस्त गांव के नजदीक बने घर के बरामदे में ही सो रहे थे। लेकिन बुधवार की रात अज्ञात द्वारा दोनों पर फावड़े से बुरी तरह हमला किया गया है।

इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह जब उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो दोनों को लहूलुहान पाया गया और दोनों की हालत देखकर चीख पुकार मच गई जिसके चलते गांव के बहुत से लोग भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर रामकुमार को मृत पाया गया जबकि विक्रमाजीत की हालत भी काफी नाजुक पायी गयी है।

हालाँकि, सूचना मिलने के बाद भी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा विकृत को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दुसरे शख्स रामकुमार के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे भेजा जा रहा है। ऐसे में अब पुलिस से कहना है कि टीम गठित कर इस मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!