ऊना में शादी के 10 दिन बाद दुल्हन गहने लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि शादी के महज़ 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने ससुराल से सोने-चांदी के गहने, नकदी और कुछ घरेलू सामान लेकर गायब हो गई।

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी के महज़ 10 दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने ससुराल से सोने-चांदी के गहने, नकदी और कुछ घरेलू सामान लेकर गायब हो गई। परिजनों को सुबह जब उसकी तलाश हुई तो वह घर में मौजूद नहीं थी और उसके साथ रखा सामान भी लापता था।

परिवार वालों ने पहले अपनी ओर से गांव और दुल्हन के मायके में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर उसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और चोरी हुए जेवरात एवं नगदी बरामद करने की मांग की है..ऊना के एसपी अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से चल रही है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नवविवाहिता के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले कां‍गड़ा ज़िले में भी इस तरह की वारदात सामने आई थी, जहां शादी के बहाने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। वह गिरोह विशेष तौर पर उन युवकों को निशाना बनाता था जिन्हें रिश्ते मिलने में कठिनाई होती थी। उस मामले में भी दुल्हन कुछ ही दिनों बाद जेवर लेकर फरार हो गई थी और बाद में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था.. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है और लोग अब शादी के प्रस्तावों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की बात कर रहे हैं।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!