सड़क पार कर रहे मां-बेटे को बेलगाम कार ने मारी टक्कर, हादसे में दोनों की हुई मौत

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सोमवार दोपहर को एक बेलगाम कार ने सड़क पार कर रही एक महिला और उसके मासूम बेटे को ज़ोरदार टक्कर मार दी

राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 22 नवंबर सोमवार को दोपहर में एक बेलगाम कार ने सड़क पार कर रही एक महिला और उसके मासूम बेटे को ज़ोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि हादसे के दौरान दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 42 वर्षीय रहेला उर्फ़ नसीमा खातून और उनके 8 वर्षीय बेटे इलामुल हुसैन के रूप में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों अपने घर वापस जा रहे थे।

खबर के मुताबिक कालिंदी कुंज से मथुरा रोड की तरफ जा रहे आरोपी युवक ने मां-बेटे को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस ने कार कब्ज़े में कर 26 वर्षीय आरोपी चालक निष्कर्ष सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।

बहरहाल सरिता विहार थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में लगी हुई है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: Delhi Riots: मस्जिद में हुई तोड़फोड़ के मामले में बाप-बेटे पर आरोप तय

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!