अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत किया गया डिपोर्ट

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के करीबी गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस से इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया है

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) और रवि पुजारी के करीबी गैंगस्टर सुरेश पुजारी (Suresh Pujari) को फिलीपींस से इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बुधवार को बताया कि, मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में शामिल अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को इंडिया भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के अलावा ठाणे, उल्हासनगर, डोंबिवली और कल्याण में भी डॉन सुरेश पुजारी, जबरन वसूली के मामलों में वांछित था।

एक न्यूज़ एजेंसी की ख़बर के अनुसार, गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस से प्रत्यर्पित करने के बाद मंगलवार 14 दिसंबर को देर रात इंडिया वापस लाया गया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक,खुफिया ब्यूरो और सीबीआई के अधिकारीयों ने उसे राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद तुरंत हिरासत में ले लिया।

एक अधिकारी के मुताबिक सबसे पहले अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी से केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ करेंगी और फिर उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि अपराध की दुनिया में एंट्री करने के बाद, शुरुआती दिनों में सुरेश ने उन्देर्वोरल डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ भी काम किया था। हालांकि बाद में उसने अपनी खुद की गैंग बनाली थी।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!