ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिला अज्ञात लड़की का शव, मचा हड़कंप
राजधानी के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर आज सुबह-सुबह एक लड़की का शव मिला। बता दें, लड़की का सिर किसी गाड़ी के टायर

राजधानी के ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर आज सुबह-सुबह एक लड़की का शव मिला। बता दें, लड़की का सिर किसी गाड़ी के टायर से कुचला हुआ था। शुरआती जांच में यह एक्सीडेंट की आशंका लग रही है। पर लड़की को मार कर शव को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंके जाने की आशंका पर भी पुलिस जांच कर रही है।
सुचना के अनुसार, दादरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक लड़की के शव मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मौके पर गयी पुलिस ने जब शव को देखा तो पुलिस भी दंग रह गई। क्योंकि लड़की के हाथ पैर के साथ-साथ पुरे शरीर पर चोट लगी हुई थी और उसका सिर किसी गाड़ी से कुचला हुआ था। हालांकि पुलिस को वहां नजदीक में कोई वाहन नहीं मिला है, पर पुलिस के अनुसार यह हादसा किसी बड़े वाहन से हुआ है जिसकी जाँच की जा रही है।
लड़की कौन है कहां से आई है और यहां पर कैसे पहुंची आई, पुलिस अभी इस गुत्थी में उलझी हुआ है। पुलिस अभी इस एंगल से इस पुरे मामले की जांच कर रही है कि किसी ने लड़की को मारकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया हो। और फिर किसी बड़ी गाड़ी से लड़की का सिर कुचल गया हो। इस मामले को लेकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बने टोल बूथ के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









