Delhi Suicide: अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस बूथ में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Delhi Suicide: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस बूथ के अंदर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली

Delhi Suicide: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस बूथ के अंदर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। बता दें कि उस शख्स की लाश बूथ के अंदर फंदे से लटकी पाई गई।

खबर के मुताबिक, पुलिस ने लाश को अपने कब्ज़े में ले लिया है और अब मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात दिल्ली के सरिता विहार थाने इलाके की है, जहां सुबह के टाइम इस घटना का पता चला।

ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस बूथ में अंदर से ताला लगा हुआ था। बुधवार 17 नवंबर की सुबह जब 8 बजकर 45 मिनट पर सरिता विहार थाने की पुलिस को इस मामले के बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया।

इसके बाद जब पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची तो पाया कि दरवाज़ा अंदर से लॉक था, पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ा और अंदर लटके शव को उतारा।

ग़ौरतलब है कि मरने वाले व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हुई है। व्यक्ति की उम्र तकरीबन 30 साल बताई जा रही है।

हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स हॉस्पिटल भेज दिया है और पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक के शरीर पर चोट लगने के कोई निशान नहीं है। बहरहाल अब पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में लगी हुई है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: दिल्ली में ससुराल वालों के जुल्मों से तंग आकर बहू ने की खुदखुशी

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!