अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही मां-बेटी को मारी टक्कर, दो साल की मासूम की मौत
टक्कर मारने के बाद ही कार चालक मौके से फरार हो गया और हादसे में गंभीर रुप से दोनों घायलों को एमएमजी जिला अस्पताल भर्ती कराया गया

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां जिले में लालकुआं के पास रविवार रात अज्ञात वाहन द्वारा सड़क पार कर रही मां-बेटी को बुरी तरह टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की इस हादसे में दो साल की मासूम की मौत हो गई है और घायल महिला का दिल्ली के GTB अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें की विजयनगर की संघर्ष कॉलोनी निवासी अमित कुमार की ही पत्नी बानी उर्फ मोनिका अपनी दो साल की बेटी भूविका के साथ ही मेरठ बहन के घर गई थीं। ऐसे में रविवार रात करीब 9 बजे वह बेटी को लेकर बस से लालकुआं के पास ही उतर गयी थी और मोनिका के बहनोई मनोज के चलते सड़क पार करते हुए मां-बेटी को कार द्वारा टक्कर भी मार दी गयी।
हालाँकि, टक्कर मारने के बाद ही कार चालक मौके से फरार हो गया और हादसे में गंभीर रुप से दोनों घायलों को एमएमजी जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से अब दोनों को दिल्ली के GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऐसे में अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची भूविका को मृत घोषित कर दिया गया और मोनिका के दोनों पैरों में चोट हुई है।










