Rohini Jail में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, हमले के पीछे कौन?

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 के अंदर कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना 21 सितंबर 2026 की बताई जा...

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 के अंदर कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना 21 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप उर्फ मोहिंदर, पुत्र तुलसी राम, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। वह जेल की बैरक नंबर 203 में न्यायिक हिरासत में बंद था।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को BSA अस्पताल से थाना समयपुर बादली पुलिस को सूचना मिली कि सेंट्रल जेल नंबर-10, रोहिणी से एक कैदी को चाकू लगने के बाद अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे Brought Dead घोषित कर दिया।

बैरक की ओर लौटते समय हुआ हमला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप अपनी बैरक की ओर लौट रहा था। इसी दौरान दो साथी कैदियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में प्रदीप की गर्दन पर चाकू से गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सेंट्रल जेल नंबर-10 और BSA अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल से मृतक की MLC हासिल की है। इसके साथ ही जेल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सके और हमले में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

पुलिस के अनुसार, मामले में थाना समयपुर बादली में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!