नशे के लिए स्पोर्ट्स बाइक चुराकर करते थे झपटमारी, पुलिस ने पकड़े 2 नाबालिग
20 मार्च के दिन बाइक सवार नाबालिग बदमाशों ने द्वारका के सेक्टर-4 में बैंक से अपने घर लौट रही एक युवती से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।

राजधानी दिल्ली से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की अपनी नशे की लत को किसी भी तरह पूरा करने के लिए स्पोर्ट्स बाइक चुराकर झपटमारी करने वाले दो नाबालिग लड़को को द्वारका जिला पुलिस ने पकड़ा है। पकडे गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल व दो केटीएम बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों पर पहले से ही डकैती, झपटमारी और साथ ही हत्या के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पकडे जाने से कुल चार मामले सुलझाने का दावा किया है।
20 मार्च के दिन बाइक सवार नाबालिग बदमाशों ने द्वारका के सेक्टर-4 में बैंक से अपने घर लौट रही एक युवती से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही आरोपियों के भागने वाली दिशा में लगातार निगरानी करने के बाद में एएसआई सुरेंदर सिंह को आरोपियों के दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में लूटा हुआ मोबाइल बेचने के लिए आने की सुचना मिली। पुलिस ने वहां पर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बाइक सवार नाबालिग बदमाश वहां से फरार होने लगे। लेकिन बदमाशों को पुलिस ने गंदा नाला के पास में दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद कर ली और फिर बाद में पुलिस ने एक अन्य केटीएम बाइक को बदमाशों की निशानदेही पर बरामद किया। बता दे की बदमाशों ने दोनों बाइक वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर इलाके से चोरी की थीं।
ये भी पढ़े: नकली पुलिसकर्मी बन शराब तस्करों से करते थे उगाही, 6 गिरफ्तार










