बुर्का पहन करता था घिनौना काम, CCTV से खुला हैरान करने वाला राज

दिल्ली पुलिस ने चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है और आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर चोरी करता था।

सीसीटीवी कैमरे में पहचान का न लग जाये पता इसलिए अपनी पहचान छिपाने के लिए पहनता था बुर्का। बुर्का पहनकर घरों में चोरी करने वाले एक बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली के भलस्वा थाने का यह घोषित बदमाश कुल 38 वारदात में शामिल रहा है। उसकी निशानदेही पर दो खरीदारों को भी गिरफ्तार कर उनसे लाखों के गहने और नकदी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान राजधानी दिल्ली के जेजे कॉलोनी भलस्वा डेयरी निवासी फरीद के रूप में हुई है, और खरीदारों की पहचान दिल्ली के महेंद्र पार्क निवासी देवेंद्र सिंह और जहांगीरपुरी निवासी भोजराम के रूप में हुई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने वाहन चोरी निरोधक शाखा को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी।

निरीक्षक परमजीत सिंह की टीम ने दिल्ली के मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में हुई चोरी के मामले की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। मॉडल टाउन के एक घर से बदमाश लाखों के गहने और साथ में नकदी चोरी कर फरार हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि बदमाश ने कैमरे से बचने के लिए बुर्का पहनकर इन वारदात को अंजाम दिया है।

15 अक्तूबर के दिन पुलिस को वारदात में शामिल अन्य बदमाश के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली भलस्वा डेयरी निवासी फरीद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। और आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के पॉश इलाकों के बंद घरों में सेंधमारी करता था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से बचने के लिए आरोपी सेंधमारी के समय नंगे पैर और बुर्का पहनकर जाता है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के महेंद्र पार्क निवासी देवेंद्र सिंह और जहांगीरपुरी निवासी भोज राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से कुल सात मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

Vishalgarh Farms

यह भी पढ़े: ये हैं सबसे सस्ती कारें, 4 लाख से भी कम कीमत, 35KM से अधिक का माइलेज

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!