Usmanpur Murder: 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार देर रात 17 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार देर रात 17 वर्षीय अभिषेक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 12 से 15 युवकों के एक समूह ने अभिषेक का पीछा किया और उस पर चाकू से करीब 15 वार किए। गंभीर रूप से घायल अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, Crime Team और FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम मौके पर पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV Cameras में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी।

पुलिस ने Murder Case दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर तक दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान विवेक ठाकुर (21) और निक्की (21) के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक Knife भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि अभिषेक अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर के पांचवें पुश्ते पर रहता था। परिवार साप्ताहिक बाजारों में सामान बेचने का काम करता है। Initial Investigation में छह महीने पुरानी रंजिश हत्या की मुख्य वजह बनकर सामने आई है।

परिजनों के अनुसार, एक नाबालिग आरोपी का अभिषेक के परिवार के साथ पहले विवाद हुआ था। उस दौरान अभिषेक के जीजा ने गाली-गलौज का विरोध किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले के सभी angles से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े :  Usmanpur Crime: आपसी रंजिश में 26 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!